भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से हैं, इसे नेहरू जी ने बसाया था

Advertisement

महिला समृद्धि सम्मेलन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से हैं, इसे नेहरू जी ने बसाया था।

 फेसबुक से जुड़े 

मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करता हूं। प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं सबसे आगे हैं। चाहे घर का काम हो या ऑफिस का सभी जगह महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं।

शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा बराबरी का स्थान मिला है। महिलाएं नौकरी भी कर रही हैं और घर के काम भी।

छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लैंगिक अनुपात में भी छत्तीसगढ़ आगे है।

महिलाएं बच्चों के देख-रेख से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक ,घर में काम करना, नौकरी भी करती हैं तो सबके लिए खाना बनाकर जातीं है और काम से लौटकर फिर सभी के भोजन का ध्यान रखती हैं।
पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं।
राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य... * नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे...

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है