ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का अवलोकन दिल्ली के टीम ने किया

Advertisement

 दिल्ली राज्य की टीम ने पाटन अस्पताल के बीपीएचयू एवं हमर लैब का भ्रमण कर अवलोकन किया।

पाटन: विकासखंड पाटन में बने देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का अवलोकन करने दिल्ली राज्य की दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन के दल द्वारा भ्रमण कर सेवाओं, सुविधाओं का अवलोकन किया किया। बी एम ओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि दल के डॉ ऋतु चौधरी स्टेट नोडल ऑफिसर, मनी भाटिया स्टेट प्रोग्राम मैनेजर,, मुकेश कुमार गुप्ता स्टेट फाइनेंस मैनेजर ने उपकरणों की उपलब्धता, टेस्ट की उपलब्धता, आई टी मैनेजमेंट, डिजाइन आदि से संबंधित अध्ययन किया। एवं यहां प्रदान की जाने वाली सेवाओं से प्रभावित हुए।
पाटन के ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का अध्ययन करने अभी तक 7 राज्यों की टीम आ चुकी है। टीम ने राष्ट्रीय क्वालिटी प्रमाणित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अम्लेश्वर का भी भ्रमण किया। वहां दी जाने वाली को समझा। सीएचओ जानकी साहू ने आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी दी।
बी पी एम पूनम साहू ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधन, बीडीएम टी के साहू ने हेल्थ इंफरमेशन सिस्टम, एवं ब्लॉक अकाउंट मैनेजर ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट से अवगत कराया। दल के साथ राज्य कार्यालय से श्री शुभम तिवारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर... * पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी...

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है