दुर्ग जिला भाजपा की नामांकन रैली 27 अक्टूबर को रविशंकर ,सरोज पाण्डेय होंगे शामिल

Advertisement

दुर्ग जिला भाजपा की विधानसभाओं के प्रत्याशी 27 अक्टूबर को करेंगे सामूहिक नामांकन :: पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय करेंगे नामांकन रैली को संबोधित

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में आगामी 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दुर्ग संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा, जिसकी रैली में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. सरोज पाण्डेय शामिल होंगे। नामांकन रैली पश्चात 62- पाटन वि.स. प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण वि.स. प्रत्याशी ललित चंद्राकर, 64- दुर्ग शहर वि.स. प्रत्याशी गजेन्द्र यादव एवं 67- अहिवारा वि.स. प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चारों विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों उपस्थिति रहेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है