छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला महोत्सव 1 नवंबर को औंधी में

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला महोत्सव 1 नवंबर 2023 बुधवार को ग्राम औंधी में
पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत औंधी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बहुउद्देशीय आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से लगातार 23 वां वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से कलश यात्रा , दोपहर 12बजे से गांव के देवी देवताओं की पूजा अर्चना ,दोपहर 2 बजे से महिलाओं एवं बच्चों का खेलकूद, शाम 4 बजे से ग्राम प्रमुख के करकमलों से छत्तीसगढ़ महतारी एवं भगवान श्री कृष्ण की मुर्ति स्थापना , शाम 6 बजे पुरूस्कार वितरण एवं गांव के बुजुर्गो का सम्मान समारोह का आयोजन , रात्रिकालीन में 9.30 बजे से छ.ग. लोक कला नाचा पार्टी ग्राम घीना (अर्जुन्दा) जिला बालोद की प्रस्तुति होगी ।आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है। अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं । यह जानकारी बहुउद्देशीय आयोजन समिति के संयोजक दिनेश टंडन ने दी ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है