कांग्रेस के समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा हमर नेता भूपेश बघेल जीतेंगे भारी मतों से

Advertisement

अम्लेश्वर: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव के बाद 22 नवंबर को लता कुंज तर्रा में आभार एवं समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। जंहा मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी भूपेश बघेल द्वारा बूथवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर समीक्षा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के नेता नया-नया बात करते थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता उनकी बातों पर यकीन नही करते थे। हमने हर समय हर परिस्थिति में प्रदेश की जनता के साथ थे। हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर हर समस्याओं का निराकरण किया है।
आज भाजपा धान का 3100 रुपये देने की बात कहते है कल वही लोग जनता के हित मे किये गए कामो पर रोक लगाने का काम करते थे। कल तक यही लोग कांग्रेस द्वारा जन हित मे किये जा रहे कामों को रेवड़ी कहते थे आज वही लोग रेवड़ी बांटने में लगे है। भाजपा वोट के खातिर कुछ भी कर सकते है। चुनाव के पहले बदनाम करने का हर सम्भव प्रयास भाजपा द्वारा किया गया।
महादेव एप्प के ऊपर कहा छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा सैकड़ों की तादात में मोबाइल लेपटॉप नगदी बरामद किया एवं कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुआ। लेकिन भारत सरकार दुबई में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार नही कर पा रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत समझदार है । रमन की गारंटी नही चला इसलिए इस बार मोदी की गारंटी । मुद्दा पर चुनाव नही लड़ पा रहे थे । केवल बदनाम करने का काम कर रहे थे।
पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा पूरा प्रदेश में भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाते है लेकिन मुख्यमंत्री पाटन के जनता के ऊपर भरोसा करते है। उन्होंने पाटन के जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता के भरोसे पर चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता को आपस मे लड़ाने का काम कर रहे थे। लेकिन कर्मठ कार्यकर्ता के विश्वास को डिगा नही पाया। और पूरे तन मन से भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से जिताने मेहनत किये।
मंच संचालन अश्वनी साहू ने एवं आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, आशीष वर्मा,मनीष बंछोर, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति मोनू साहू, अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष राम बाई गजानंद सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन,प्रमोद सिंग राजपूत,हेमंत देवांगन, नगर पालिका कुमारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पूर्व अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय ,नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष सुश्री नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू ,अजय तिवारी,जयश्री वर्मा,संजय यदु,सालिक साहू,देवकुमार निषाद,संत राम कुर्रे,जागेत्री साहू,उर्वशी वर्मा,संतोषी तिवारी,रूपेंद्र शुक्ला,उमाकांत चंद्राकर, पुरुषोत्तम तिवारी,कमलेश वर्मा,अजय सिंगौर, रोहित साहू, मोरध्वज साहू, लेख राम साहू,मनहरण यादव, थानेश पटेल ,जानकी ध्रुव ,रीना साहू, लीला साहू, शांति टंडन महेश सोनकर प्रमोद चंद्राकर ओम नारायण वर्मा, संतोष वर्मा, अरविंद चौबे, भरत वर्मा, ललित सिन्हा, भेस आटे, ईश्वर निषाद, मनोज साहू, युगल किशोर साहू, दुर्वासा साहू सहित जोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी,ग्राम प्रमुख,जनपद सदस्यगण,सोसाइटी अध्यक्ष,पार्षदगण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,राजीव युवा मितान के सदस्यगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल दुर्ग। पटेल चौक, दुर्ग में दुर्गा उत्कल परिवार द्वारा नुआखाई जुहार शोभायात्रा एवं...

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है