एक अच्छा शिक्षक हमेशा सीखने की जिज्ञासा रखता है और वह अपने विद्यार्थियों से भी निरंतर सीखता है

Advertisement

एक अच्छा शिक्षक हमेशा सीखने की जिज्ञासा रखता है और वह अपने विद्यार्थियों से भी निरंतर सीखता है – देवलाल यादव प्राचार्य ए के गोयल पब्लिक स्कूल पाटन।

शिक्षक समाज के नेतृत्व का कार्य संभालते हैं। उनकी प्रेरणा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का संचालन करने की क्षमता और छात्राओं के प्रगति में लगाव की क्षमता के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर होता है। एक अच्छा शिक्षक हमेशा सीखने की जिज्ञासा रखता है और वह अपने विद्यार्थियों से भी निरंतर सीखता है।

 फेसबुक से जुड़े 

यह प्रेरक बातें शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य देवलाल यादव ने कहीं। शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब शिक्षकों का समाज के प्रति अनमोल योगदान को मान्यता और सम्मान दिया जाता है। यह दिवस शिक्षा का महत्व और समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस में उपस्थित सभी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के नेतृत्व का कार्य संभालते हैं। उनकी प्रेरणा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का संचालन करने की क्षमता और छात्राओं के प्रगति में लगाव की क्षमता के कारण ही देश विकास के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने आगे कहा की एक अच्छा शिक्षक हमेशा सीखने की जिज्ञासा रखता है और वह अपने विद्यार्थियों से भी निरंतर सीखता है। ज्ञात हो कि प्राचार्य देवलाल यादव जो कि विगत 17 वर्षों से शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, तथा नवाचार के लिए जाने जाते हैं। इनके मार्गदर्शन में अब तक लगभग 16 बच्चे एमबीबीएस डॉक्टर तथा 1 छात्रा कलेक्टर बन चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 2019 में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। सन 2022 में गोंडवाना समाज द्वारा डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनम बंछोर और ऐश्वर्या साहू ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है