अचानकपुर के पंचों सहित सरपंच ने किया मोरध्वज साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश मुख्यमंत्री ने गमछा पहनकर किया स्वागत

Advertisement

युवा नेता मोरध्वज साहू के नेतृत्व में 51 कार्यकर्ता सहित पंचों सहित सरपंच ने किया मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम अचानकपुर के जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया ।

 फेसबुक से जुड़े 

कुम्हारी: पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर के युवा नेता मोरध्वज साहू वृताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच श्री हेमंत ठाकुर के साथ समस्त पंच गन एवम 51लोग बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आस्था प्रगट करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। बता दे मुख्यमंत्री के जन्मदिन के कार्यक्रम में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।

इस अवसर पर सरपंच श्री हेमंत ठाकुर ,तोषण निर्मल, योगेश्वर साहू ,ऋषि साहु ,सनत साहू, रूपेंद्र साहू, डाक्टर चिंता राम साहू, भावशिंह निर्मल ,शत्रुहन निर्मल, मुन्ना साहू ,राजकुमार साहू ,समीर धनकर, मनराखन साहू, मिनेश साहू ,देवीलाल साहू ,भागवत साहू ,नरेश साहू, हेमचंद, किशन यादव, संदीप यादव, संतु ,रामकुमार, नीरज सहित ग्राम पंचायत के 10पंच गणों के साथ 51लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया।

सरपंच हेमंत ठाकुर के कांग्रेस प्रवेश करने पर ग्रामीणों में उत्साह है पूरा ग्राम पंचायत कांग्रेस मय हो गया कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू ने जब सरपंच हेमंत ठाकुर का परिचय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मंच में परिचय कराया एवं कांग्रेस प्रवेश कर बताया तो मुख्यमंत्री जी ने सरपंच हेमंत ठाकुर का पीठ थप थापा का आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर मोरध्व साहू  को मुख्यमंत्री जी ने बधाई प्रेषित किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है