आवारा मावेसियो से किसान है हलाकान, खेत खार से निकल कर सड़क पर कर रहे विचरण

Advertisement

अम्लेश्वर 09 जुलाई : जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में इन दिनों आवारा मावेसियो की सड़क पर आवाजाही बहुत ज्यादा देखी जा रही। पहले रात के समय में रोड में बैठे नजर आने वाले मवेशी अब दिन में खेत खार के चारा चर कर रोड में विचरण करते नजर आते है। खास कर उत्तर पाटन में ज्यादा ही नजर आते है चाहे पाटन से मोतीपुर अम्लेश्वर तक की बात हो या फुंडा होते हुए तर्रा लोहरसी जामगांव एम की बात हो सभी जगह आवारा मावेसियो का सड़क पर विचरण करना या बैठे रहना दिखाई देता है।किसान अपने फसल के सुरक्षा करने के लिए मावेसियो को खेत खार से बाहर लाकर मैदान में छोड़ रहे है जो सड़क पर आ जाते है। अभी किसानों का धान की बुहाई हुई है और बीज अंकुरित हुआ है कुछ किसानों का धान तो तीन से चार इंच तक भी बढ़ गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

ऐसे में खेत खार से मवेशी का आना जाना नुकसान देय होगा जिसके के लिए स्थानीय प्रशासन का कोई रूप रेखा नजर नहीं आ रहा है। पूर्व सरकार के समय में गौठानो का होता था उपयोग अभी कोई रुचि नहीं दिखा रहे है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नही दे रहे है ध्यान।मिली जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामों में चरवाहा भी नियुक्त किया जा रहा है।लेकिन अभी तक की सार्थक पहल नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में किसानों का फसल खराब होना तय है। शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन को संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाना चाहिए जिससे किसानों का फसल भी खराब न हो और नही मवेशी रोड बैठे या विचरण करते नजर आए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है