मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस हुए शामिल।
पाटन: नवदुर्गा गणेश उत्सव समिति भाटापारा एवं ग्रामवासी तरीघाट के सहयोग से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने की, विशेष अतिथि मीरा सिन्हा सदस्य जप,अशोक साहू सरपंच,नंदिनी गोस्वामी उपसरपंच,चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने श्री गणेश जी, छग महतारी की पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किए।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने पुरातात्विक स्थल तरीघाट की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि हम सबको छत्तीसगढ़िया होने का गर्व है।भूपेश सरकार हमारे पाटन विधानसभा की चहुमुखी विकास के साथ अंतिम व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने कृत संकल्पित है।
ज़िप प्रतिनिधि कमलेश नेताम ने युवाओं को बधाई प्रेषित करते हुए हमारी परंपरा,धार्मिक,सांस्कृतिक विरासत जीवंत रखने में सहभागिता सुनिश्चित करें।
मंच संचालन सुरेश सिन्हा,देवनारायण साहू ने किया।
इस अवसर पर चोवाराम सिन्हा,डॉ छत्रपाल साहू, ज्ञानचंद चक्रधारी,देवेंद्र सिन्हा,तोरण सिन्हा,तामेश्वर साहू,गंगा साहू,जयराम सिन्हा,जीवन सिन्हा,रोशन साहू,हर्षवर्धन नाविक,दानेश्वर सिन्हा,देवशरण साहू,यशवंत सिन्हा,हिरेंद्र,चेलाराम,तरुण सिन्हा,मुकेश,संदीप,सन्नी,कोमल,खोम,सुमित सहित ग्रामीणजन एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।